विश्व भारती के कुलपति को नहीं दिया गया पद्मश्री : आरटीआई

Published at :30 May 2014 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व भारती के कुलपति को नहीं दिया गया पद्मश्री : आरटीआई

कोलकाता: गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) आवेदन के जवाब में बताया कि सरकार ने विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति को पद्मश्री सम्मान नहीं दिया.मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रोफेसर सुशांत दत्ता गुप्ता को पद्मश्री नहीं दिया गया है. पद्म सम्मान दिए जाने से पहले कोई भी व्यक्ति इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता.’’ इस साल […]

विज्ञापन

कोलकाता: गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) आवेदन के जवाब में बताया कि सरकार ने विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति को पद्मश्री सम्मान नहीं दिया.मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रोफेसर सुशांत दत्ता गुप्ता को पद्मश्री नहीं दिया गया है. पद्म सम्मान दिए जाने से पहले कोई भी व्यक्ति इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता.’’ इस साल 31 मार्च और 26 अप्रैल को पद्म सम्मान दिए गए थे.

शांतिनिकेतन में रहने वाले कवि और लेखक निलंजन बनर्जी के आरटीआई सवाल के जवाब में मंत्रलय ने कहा, ‘‘गृह मंत्रलय के किसी भी अधिकारी ने पद्म सम्मान लेने के लिए प्रोफेसर दत्ता गुप्ता से कोई संवाद नहीं किया था.’’

प्रोफेसर दत्ता गुप्ता को पहले केंद्र सरकार ने पद्म सम्मान देने पर विचार किया था लेकिन उनके खिलाफ कथित यौन शोषण का मामला लंबित होने की वजह से सरकार के इस कदम की तीखी आलोचना हुई थी. एक दूसरे आरटीआई आवेदन के जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा कि वह अपनी सतर्कता खंड के माध्यम से कुलपति के खिलाफ तथ्य की खोज के लिए जांच कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola