गुम्पा में लाखों रुपये की नकदी व गहनों की चोरी

Updated at : 16 Jul 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
गुम्पा में लाखों रुपये की नकदी व गहनों की चोरी

दार्जिलिंग : हिमालयन बुद्धिस्ट एसोसिएशन के गुम्पा में चोरी की घटना हुई है. यह जानकारी सदर थाना पुलिस सूत्र ने दी है. शहर के रेलवे स्टेशन के करीब हिमालयन बुद्धिस्ट एसोसिएशन के गुम्पा में पिछले दिनों चोरी होने की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरु की थी. […]

विज्ञापन

दार्जिलिंग : हिमालयन बुद्धिस्ट एसोसिएशन के गुम्पा में चोरी की घटना हुई है. यह जानकारी सदर थाना पुलिस सूत्र ने दी है. शहर के रेलवे स्टेशन के करीब हिमालयन बुद्धिस्ट एसोसिएशन के गुम्पा में पिछले दिनों चोरी होने की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरु की थी.

बीते 12 जुलाई की सुबह 4 बजकर 42 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति को गुम्पा में घुसते दिखाते तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. उसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरु की है. हिमालयन बुद्धिस्ट एसोसिएशन गुम्पा के केयरटेकर बीमार होने के कारण उपचार के लिये पिछले 7 जुलाई को हैदरबाद गये हुए हैं.

उसी का फायदा उठाकर चोर द्वारा इस घटना को अंजाम देने का अनुमान लगाया जा रहा है. चोर ने गुम्पा से भारतीय और नेपाली रुपये मिलाकर कुल तीन लाख की नगद राशि और सोना की चोरी की है. यह जानकारी हिमालयन बुद्धिस्ट एसोसिएशन और गुम्पा के अध्यक्ष कुल बहादुर योगी और केयरटेकर के पक्ष से सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola