बेखबर थी वह कि बन गयी है कॉल गर्ल, फेसबुक पर फर्जी अकाउंट खोलकर युवती की तस्वीर का कर रहा था गलत इस्तेमाल
Updated at : 13 Jul 2018 3:19 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : फेसबुक से युवती की तस्वीर लोड कर फेक फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सएप समेत सोशल साइट पर कई फेक अकाउंट बनाकर उसकी तस्वीर लगाकर लोगों को सेक्स सर्विस ऑफर करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह फेक अकाउंट बनाकर युवती की तस्वीर लगाकर सोशल साइट के जरिये विभिन्न […]
विज्ञापन
कोलकाता : फेसबुक से युवती की तस्वीर लोड कर फेक फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सएप समेत सोशल साइट पर कई फेक अकाउंट बनाकर उसकी तस्वीर लगाकर लोगों को सेक्स सर्विस ऑफर करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह फेक अकाउंट बनाकर युवती की तस्वीर लगाकर सोशल साइट के जरिये विभिन्न जगहों पर मैसेज भेजकर सेक्स सर्विस ऑफर करने के नाम पर ग्राहकों से पेटीएम, इ-वॉलेट समेत विभिन्न माध्यमों से अकाउंट पर रुपये मंगवाया करता था. इधर, युवती को पता ही नहीं और उसकी तस्वीर कॉल गर्ल के रूप में सोशल साइट पर घूमने लगी थी. उसकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल होने का पता चलते ही उसने विधाननगर साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी.
क्या है मामला :
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना बागुईहाटी थाना क्षेत्र के देशबंधु नगर की है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मोहम्मद राजिल (20) है. वह तपसिया रोड का निवासी है. बुधवार की रात उसे गिरफ्तार किया गया.
25 सितंबर 2017 को विधाननगर साइबर थाने में युवती ने शिकायत दर्ज करायी थी कि गत 16 मई 2017 से सोशल साइट पर फेक नाम से कई फेसबुक व व्हाट्सएप पर अकाउंट खोलकर उसकी तस्वीर लगाकर सेक्स सर्विस ऑफर करने से संबंधित मैसेज भेजकर ग्राहकों से पैसा मंगवा रहे थे. फेसबुक पर ही एक अनजान मित्र यह काम कर रहा था. पता चलते ही युवती ने उसे ब्लाॅक करते हुए साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी.
क्या कहना है पुलिस का :
पुलिस का कहना है कि विधाननगर साइबर थाने में आईपीसी की धारा 354डी/500/509/419/420 के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं? वह इस के लिए जिस लड़की के अकाउंट पर पैसा मंगवाया करता था. पुलिस उसे भी तलाश रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




