भूस्खलन की आशंका बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: मंगलवार की रात से ही हो रही लगातार बारिश से उत्तर बंगाल ही नहीं, बल्कि पहाड़ व सिक्किम पर भी खतरा बढ़ गया है. पहाड़ के कई स्थानों पर भूस्खलन की आशंका बढ़ गयी है. प्रशासन ने किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. पहाड़ों पर भी लगातार […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: मंगलवार की रात से ही हो रही लगातार बारिश से उत्तर बंगाल ही नहीं, बल्कि पहाड़ व सिक्किम पर भी खतरा बढ़ गया है. पहाड़ के कई स्थानों पर भूस्खलन की आशंका बढ़ गयी है.

प्रशासन ने किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. पहाड़ों पर भी लगातार हो रही बारिश के कारण देशी-विदेशी सैलानी होटलों में ही दुबके हैं. दूसरी ओर लगातार बारिश से नदियों का भी जलस्तर बढ़ चुका है.

उत्तर बंगाल-पहाड़-सिक्किम
मंगलवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण उत्तर बंगाल के सभी छह जिले दाजिर्लिंग व पर्वतीय क्षेत्र, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर व मालदा के सभी इलाके जलमग्न हो चुके हैं. दो दिन पहले तक जहां यह इलाका भीषण गरमी से तप रहा था, वहीं अब लगातार बारिश ने लोगों का जीवन बेहाल कर दिया है. दिन में ही अंधकार-सा छा जा रहा है.

ज्यादातर लोग घरों में ही रहना उचित महसूस कर रहे हैं. हाट-बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ देखी गयी. सड़कों पर भी वाहनें काफी कम दौड़ते दिखायी दे रहे हैं. गांव, कसबों, शहरों के निचले इलाके जलमगA हो गये हैं. लोगों को आशंका है कि अगर इसी तरह लगातार बारिश होती रही, तो कहीं घरों में पानी न घुस जाये. इस भारी बारिश से दाजिर्लिंग पर्वतीय क्षेत्र के कालिम्पोंग, कर्सियांग, मिरिक व अन्य स्थानों समेत पड़ोसी राज्य सिक्किम का भी बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola