बेटी करती थी प्रेम, जब पिता को पता चला तो प्रेमी को क्लब में बुलाकर कर दी पिटाई
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :26 Jun 2018 2:57 AM
विज्ञापन

हल्दिया : बेटी के प्रेम संबंध की जानकारी मिलने पर प्रेमी को बुलाकर क्लब में बुरी तरह पीटने का आरोप लड़की के पिता पर लगा है. घटना महिषादल के मछलंदपुर की है. घायल युवक का इलाज तमलुक जिला अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिषादल के मछलंदपुर के शेख हकीम की बेटी […]
विज्ञापन
हल्दिया : बेटी के प्रेम संबंध की जानकारी मिलने पर प्रेमी को बुलाकर क्लब में बुरी तरह पीटने का आरोप लड़की के पिता पर लगा है. घटना महिषादल के मछलंदपुर की है. घायल युवक का इलाज तमलुक जिला अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिषादल के मछलंदपुर के शेख हकीम की बेटी के साथ करीब के गांव कांचनपुर के सनवर मल्लिक का संबंध था.
आरोप है कि जब शेख हकीम को इसकी जानकारी मिली तो उसने रविवार दोपहर को सनवर को बुलाया. सनवर जब पहुंचा तो उसे एक स्थानीय क्लब में रोककर बुरी तरह पीटा गया. काफी देर बाद घायल सनवर के घरवालों को जब इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे. आरोप है कि उन्हें भी पीटा गया. काफी कोशिशों के बाद घायल सनवर को उद्धार कर पहले महिषादल के बासुलिया ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया.
वहां से उसे तमलुक जिला अस्पताल स्थानांतरित किया यगा. घायल युवक के घरवालों ने शेख हकीम सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ महिषादल थाने में शिकायत जर्ज करायी है. महिषादल थाने की पुलिस शेख हकीम से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










