कोलकाता : आरपीएफ की वर्दी में ट्रेनों में छिनताई करनेवाला गिरफ्तार

कल्याणी स्टेशन पर किया गया गिरफ्तार कोलकाता : आरपीएफ की वर्दी में चलती ट्रेनों में महिलाओं से छिनताई करनेवाले एक फर्जी वर्दीधारी आरपीएफ सिपाही को कल्याणी स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम सुमन हाल्दर (20)है. वह नदिया जिले के कृष्णागंज थाना अंतर्गत भजंगघाट इलाके का रहने वाला है. उसके पिता का नाम महादेव […]
कल्याणी स्टेशन पर किया गया गिरफ्तार
कोलकाता : आरपीएफ की वर्दी में चलती ट्रेनों में महिलाओं से छिनताई करनेवाले एक फर्जी वर्दीधारी आरपीएफ सिपाही को कल्याणी स्टेशन से गिरफ्तार किया गया. आरोपी का नाम सुमन हाल्दर (20)है.
वह नदिया जिले के कृष्णागंज थाना अंतर्गत भजंगघाट इलाके का रहने वाला है. उसके पिता का नाम महादेव हल्दर है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सिपाही की वर्दी में ट्रेनों की महिला बोगी में सवार हो जाता था.
पुलिस की वर्दी में होने पर महिलाएं भी कोई आपत्ति नहीं करती थीं और वह मौका देखकर महिलाओं का मोबाइल फोन, पर्स व अन्य सामान ले फरार हो जाता था. गिरफ्तारी के वक्त आरोपी सियालदह स्टेशन से शाम 5.40 बजे रवाना होनेवाली सियालदह-कल्याणी लोकल की महिला बोगी में सवार था.
वह महिला यात्रियों को अपना शिकार बनाने की फिराक में था. हालांकि उसी दौरान उसी ट्रेन में सादे पोशाक में तैनात एक आरपीएफ सिपाही की नजर आरोपी पर पड़ी और उसने इसकी जानकारी आरपीएफ कंट्रोल को दी. सूचना मिलते ही आरपीएफ अलर्ट हो गया और ट्रेन के कल्याणी स्टेशन पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










