चोरी के लैपटॉप समेत 5.7 लाख के गहने बरामद, पांच गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Apr 2018 5:03 AM
विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत बागुईहाटी इलाके में हुई चोरी के मामले में लैपटॉप सहित कुल 190 ग्राम सोने के गहने बरामद किये गये. साथ ही शुक्रवार की रात को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. इन पांचों के नाम प्रद्युत मंडल (46), असिमा सरखेल (42), मिथुन कर्मकार (32), गौतम चटर्जी (43) और नांटू चक्रवर्ती […]
विज्ञापन
कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत बागुईहाटी इलाके में हुई चोरी के मामले में लैपटॉप सहित कुल 190 ग्राम सोने के गहने बरामद किये गये. साथ ही शुक्रवार की रात को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. इन पांचों के नाम प्रद्युत मंडल (46), असिमा सरखेल (42), मिथुन कर्मकार (32), गौतम चटर्जी (43) और नांटू चक्रवर्ती (47) हैं.
पुलिस के मुताबिक प्रद्युत बागुईहाटी के नारायणतल्ला इस्ट का, असिमा नारायणतल्ला वेस्ट, मिथुन बागुईहाटी, गौतम उत्तर 24 परगना के बारासात और नांटू दमदम के एक नंबर मोतीलाल कॉलोनी निवासी है. ये पांचों चोरी के सारे सामान अपने पास छिपाकर रखे थे. इनकी गिरफ्तारी के साथ ही सारे गहने बरामद कर लिये गये. पुलिस का कहना है कि गत 12 अप्रैल को 21(सी)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामले में चंदन विश्वास नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. उसने ही इस चोरी को अंजाम दिया था. उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस को पता चला कि इनके पास ही चोरी के सारे सामान हैं. फिर पुलिस ने इन पांचों को भी गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










