ट्रेन से 10.20 लाख के जाली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Apr 2018 3:29 AM
विज्ञापन

बांग्लादेश से लाये गये थे नकली नोट ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहे थे आरोपी विशेष सूचना के आधार पर डीआरआइ ने दबोचा कर्नाटक चुनाव में खपाने की थी योजना कोलकाता : डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) की विशाखापट्टनम की टीम ने हावड़ा से हैदराबाद जाने वाली ईस्ट कॉस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 10.20 लाख […]
विज्ञापन
बांग्लादेश से लाये गये थे नकली नोट
ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहे थे आरोपी
विशेष सूचना के आधार पर डीआरआइ ने दबोचा
कर्नाटक चुनाव में खपाने की थी योजना
कोलकाता : डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआइ) की विशाखापट्टनम की टीम ने हावड़ा से हैदराबाद जाने वाली ईस्ट कॉस्ट एक्सप्रेस ट्रेन से 10.20 लाख के जाली नोटों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. डीआरआइ गिरफ्तार आरोपियों के जरिये गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. बरामद सभी 510 नोट दो-दो हजार के हैं.
डीआरआइ सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपी विशाखापट्टनम तक पहुंच चुके थे. गुप्त सूचना के आधार पर दोनों के बैग की तलाशी ली गयी. उनके बैग से 10.20 लाख रुपये के जाली नोट मिले. सारे नकली नोट लगेज बैग में अखबार में लपेट कर रखे हुए थे.
प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि बांग्लादेश से एक व्यक्ति ने नकली नोटों की खेप लाया था. फरक्का में यह नकली नोट उन्हें सौंपे गये थे. डीआरआइ के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बेंगलुरू और कर्नाटक के निवासी हैं. कर्नाटक में आने वाले चुनाव में इन जाली नोटों का इस्तेमाल करने के उद्देश्य से ले जा रहे थे. चुनाव के दौरान आसानी से इन नकली रुपयों को बदल सकते थे. जांच पड़ताल में पता चला है कि दोनों को बेंगलुरू में किडनैपिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर थे.
चार साल बाद लौटेंगे 39 भारतीयों के अवशेष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










