चौथे चरण के लिए 79 उम्मीदवारों ने परचा भरा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के आठवें और राज्य के चौथे चरण के तहत आसनसोल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णुपुर सीटों के लिए सात मई को मतदान होंगे. शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी, जिसमें करीब 79 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं. सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य […]

विज्ञापन

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के आठवें और राज्य के चौथे चरण के तहत आसनसोल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णुपुर सीटों के लिए सात मई को मतदान होंगे. शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी, जिसमें करीब 79 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं.

सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य ने बताया कि झाड़ग्राम सीट के लिए 13 उम्मीदवारों ने परचा भरा, जबकि मेदिनीपुर सीट के लिए 12, पुरुलिया के लिए 16, बांकुड़ा के लिए 15, विष्णुपुर सीट पर नौ और आसनसोल सीट के लिए 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.

पांचवां चरण : 46 प्रत्याशियों ने भरा परचा

राज्य में पांचवें व अंतिम चरण के तहत 17 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा. शनिवार तक करीब 46 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बहरमपुर सीट पर एक, कृष्णनगर सीट पर तीन, रानाघाट सीट पर तीन, बनगांव सीट पर चार, बैरकपुर सीट पर दो, दमदम सीट पर चार, बारासात सीट पर चार, घाटाल सीट पर पांच, बसीरहाट सीट पर तीन, जयनगर सीट पर चार, मथुरापुर सीट पर तीन, कोलकाता उत्तर सीट पर दो, कोलकाता दक्षिण सीट पर एक, तमलुक सीट पर एक, डायमंड हार्बर सीट पर तीन, कांथी सीट के लिए एक और यादवपुर सीट पर दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola