करोड़ों रुपये व सैकड़ों बम जब्त

Updated:
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर हो रही छापेमारी कोलकाता : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान के दौरान शनिवार तक आयकर विभाग ने लगभग 5.49 करोड़ रुपये जब्त किये. यह जानकारी सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य ने दी है. उन्होंने बताया कि राज्य में चार चरणों में 38 लोकसभा सीटों […]

विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर हो रही छापेमारी

कोलकाता : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान के दौरान शनिवार तक आयकर विभाग ने लगभग 5.49 करोड़ रुपये जब्त किये. यह जानकारी सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य ने दी है. उन्होंने बताया कि राज्य में चार चरणों में 38 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. ऐसे में छापेमारी अभियान तेज किया गया है.

शनिवार तक राज्यभर से 2.82 करोड़ रुपये के सोने जब्त किये जा चुके हैं. दूसरी ओर, 504 हिंसक घटनाएं दर्ज की गयीं हैं, जिनमें लगभग 443 लोगों के घायल होने व तीन लोगों के मारे जाने की प्राथमिक रिपोर्ट मिली है. इन घटनाओं के दौरान 2.69 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की बात सामने आयी है.

बीरभूम से 100 से ज्यादा देसी बम बरामद

राज्य में 30 अप्रैल को चुनावों से पहले बीरभूम जिले में सुरक्षा बलों ने एक तलाशी अभियान में 105 देसी बम और विस्फोटकों के निर्माण से जुड़ी सामग्री बरामद की. सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के एक संयुक्त दस्ते ने जिले के रामपुरहाट पुलिस थाना इलाके के बमदेवपुर गांव में छापेमारी की. खुफिया सूचनाओं के आधार पर अभियान चलाया गया और सुरक्षा बलों ने 105 देसी बम, एक किलोग्राम गन पाउडर और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की. अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है और आगे जांच की जा रही है. राज्य में बीरभूम के साथ आठ अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में 30 अप्रैल को चुनाव होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola