मालदा में ममता के होटल में आग लगी, सुरक्षित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मालदा (प. बंगाल) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज मालदा जिले के एक होटल में आग लगने की घटना में बाल-बाल बच गयीं. वह 24 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिहाज से प्रचार करने के दौरान होटल में ठहरी थीं.पुलिस ने कहा कि कमरे के एसी में शाम करीब 6:40 बजे […]
विज्ञापन
मालदा (प. बंगाल) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज मालदा जिले के एक होटल में आग लगने की घटना में बाल-बाल बच गयीं. वह 24 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिहाज से प्रचार करने के दौरान होटल में ठहरी थीं.पुलिस ने कहा कि कमरे के एसी में शाम करीब 6:40 बजे आग लग गयी जिस समय ममता टॉयलेट में थीं.
उन्होंने धुआं महसूस करने के बाद अपने सहयोगी जयदीप को जोर से आवाज लगाई.अभिनेता से तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य बने मिथुन चक्रवर्ती के साथ प्रचार कर रहीं ममता बनर्जी के साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री मदन मित्र भी थे. उन्होंने पीटीआई को बताया, ‘‘ममता बनर्जी की आवाज सुनकर जयदीप उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें कंबल से लपेटकर कमरे से बाहर निकाला. कमरे में धुआं भरा हुआ था.’’ पुलिस ने कहा कि तत्काल एक डॉक्टर को बुलाया गया और उनकी जांच की गयी.
दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाया गया. मित्र के अनुसार ममता बनर्जी सुरक्षित हैं. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच हो रही है. उन्हें शॉर्ट सर्किट होने का संदेह है. मित्र ने कहा कि आग लगने के पीछे साजिश हो सकती है.उन्होंने बताया कि जिस समय घटना हुई, उस समय ममता बनर्जी पहली मंजिल पर कमरे में थीं और वह मिथुन के साथ तीसरी मंजिल पर कमरे में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










