महासचिव को मारी गोली

Updated at :21 Oct 2017 4:21 AM
विज्ञापन
महासचिव को मारी गोली

हिंसा. तृणमूल कांग्रेस का गुट विवाद खुल कर आया सामने धारदार हथियार से भी किया गया वार उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तृणमूल नेता भर्ती तृणमूल विधायक व ब्लॉक अध्यक्ष पर आरोप मेखलीगंज : कूचबिहार जिले में फिर एकबार तृणमूल कांग्रेस का गुटीय विवाद खुलकर सामने आया. कूचबिहार जिला तृणमूल के महासचिव लक्ष्मीकांत सरकार […]

विज्ञापन

हिंसा. तृणमूल कांग्रेस का गुट विवाद खुल कर आया सामने

धारदार हथियार से भी किया गया वार
उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तृणमूल नेता भर्ती
तृणमूल विधायक व ब्लॉक अध्यक्ष पर आरोप
मेखलीगंज : कूचबिहार जिले में फिर एकबार तृणमूल कांग्रेस का गुटीय विवाद खुलकर सामने आया. कूचबिहार जिला तृणमूल के महासचिव लक्ष्मीकांत सरकार पर जानलेवा हमला किया गया. घायल नेता की पत्नी एवं बेटे ने इलाके के दूसरे तृणमूल नेताओं को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है. घायल नेता ने भी आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक अर्घ्य राय प्रधान एवं उनके करीबी मेखलीगंज ब्लॉक अध्यक्ष तपन दाम के समर्थकों ने उन पर हमला किया है.
गुरुवार रात जलपाईगुड़ी तृणमूल सांसद विजय चंद्र बर्मन और लक्ष्मीकांत सरकार चेंगराबांधा बस स्टैंड में तेलिपाड़ा अर्जी पार्टी कालीपूजा के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे. उद्घाटन के बाद लौटते समय सांसद के सामने ही लक्ष्मीकांत सरकार पर हमला किया गया. तेज हथियार से उनपर वार किया गया और पेट में गोली मारी गयी. तृणमूल नेता की पत्नी नियति सरकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज कराने नहीं दिया गया. इसके बाद पुलिस आकर घायल तृणमूल नेता को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया. लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उनकी हालत काफी नाजुक हो गयी. फिर उन्हें सिलीगुड़ी के पास स्थित उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीकांत सरकार इससे पहले मेखलीगंज ब्लॉक अध्यक्ष थे. 2011 साल में विधानसभा चुनाव में वे वहां से हार गये. इसके बाद उन्हें महासचिव बनाकर तपन दाम को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया. इसी के बाद से दोनों गुटों में विवाद है. घटना के समय जलपाईगुड़ी के सांसद विजय चंद्र बर्मन वहीं मौजूद थे. उन्होंने दोनों गुटों में विवाद की बात स्वीकार की है. उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जानकारी राज्य नेताओं को दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola