ePaper

दो नाबालिग को महिला मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया, बच्चे को कश्मीर ले जा रही थी

Updated at : 19 Oct 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
दो नाबालिग को महिला मानव तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया, बच्चे को कश्मीर ले जा रही थी

हासीमारा: हासीमारा आउट पोस्ट पुलिस ने बुधवार को दो नाबालिगों को तस्करी होने से बचा लिया. इस संबन्ध में कश्मीर के कुंजबणी तालाब इलाके की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. कश्मीर के कुंजबणी तालाब इलाके की 40 वर्षीय महिला किरण बाला लम्बे समय से हासीमारा पेट्रोल पंप इलाके में किराये में रह रही […]

विज्ञापन

हासीमारा: हासीमारा आउट पोस्ट पुलिस ने बुधवार को दो नाबालिगों को तस्करी होने से बचा लिया. इस संबन्ध में कश्मीर के कुंजबणी तालाब इलाके की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.

कश्मीर के कुंजबणी तालाब इलाके की 40 वर्षीय महिला किरण बाला लम्बे समय से हासीमारा पेट्रोल पंप इलाके में किराये में रह रही थी. बुधवार को वह भारनाबाड़ी चाय बागान के दो नाबालिगों जोसेफ खड़िया के 13 वर्षीय बेटे सुमित खड़िया एवं मुनु विश्वकर्मा के 14 वर्षीय बेटे हिमाल विश्वकर्मा को कश्मीर लेकर जा रही थी. उनलोगों को वहां अच्छा काम दिलाने का झांसा दिया गया था.

दोनों बच्चों को उनके परिवार में कोई जानकारी दिये बिना ही लेकर जाया जा रहा था. विशेष सूत्रों से खबर पाकर हासीमारा आउट पोस्ट पुलिस ने बुधवार शाम हासीमारा स्टेशन से दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया. साथ ही कश्मीर की महिला किरण बाला को गिरफ्तार कर लिया गया है. हासीमारा आउट पोस्ट ओसी कमलेन्द नारायण ने बताया की आरोपी को गुरुवार को अलीपुरद्वार अदालत में पेश किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola