एयर होस्टेस के साथ मकान मालिक ने की छेड़खानी!
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Oct 2017 9:44 AM
विज्ञापन

कोलकाता. एक निजी विमान कंपनी की एयर होस्टेस और उसके परिवार के साथ मकान मालिक द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने इस संबंध में विधाननगर उत्तर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. जानकारी के अनुसार, साल्टलेक […]
विज्ञापन
कोलकाता. एक निजी विमान कंपनी की एयर होस्टेस और उसके परिवार के साथ मकान मालिक द्वारा छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने इस संबंध में विधाननगर उत्तर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी है. आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. जानकारी के अनुसार, साल्टलेक के सीबी-114 ब्लॉक में एयर होस्टेस किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहती है.
दुर्गापूजा के सप्तमी के दिन एयर होस्टेस देर से घर पहुंची और काफी देर आवाज लगाने के बाद मकान मालिक ने घर का दरवाजा खोला और उससे देरी से आने का कारण पूछा. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद एयर होस्टेस के परिवारवाले विवाद को शांत करने के आगे आये तो मकान मालिक ने उनके साथ भी मारपीट की.
एयर होस्टेस ने मकान मालिक नारायण चंद्र राय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. अंत में उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










