रिश्वत नहीं देने पर महिला से दुष्कर्म का आरोप

Updated at :04 Oct 2017 9:57 AM
विज्ञापन
रिश्वत नहीं देने पर महिला से दुष्कर्म का आरोप

हल्दिया. इंदिरा आवास परियोजना में घर के लिए पैसे दिलाने के एवज में 10 हजार रिश्वत की मांग की गयी थी. पैसे मिलने के बाद रिश्वत अदा न करने पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. आरोप यह भी है कि इस मामले में पंचायत प्रधान से शिकायत करने पर उलटे उन्हें […]

विज्ञापन
हल्दिया. इंदिरा आवास परियोजना में घर के लिए पैसे दिलाने के एवज में 10 हजार रिश्वत की मांग की गयी थी. पैसे मिलने के बाद रिश्वत अदा न करने पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. आरोप यह भी है कि इस मामले में पंचायत प्रधान से शिकायत करने पर उलटे उन्हें खामोश रहने की हिदायत दी गयी.
घटना नंदीग्राम 2 ब्लॉक के आमदाबाद 1 पंचायत के सूबदा गांव की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित महिला की मेडिकल जांच करायी. पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस सुपर आलोक लाजौरिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

आरोपी असित हाजरा की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है. घटना गत 30 सितंबर की है. पीड़ित महिला स्थानीय दुकान से अंडे खरीदकर लौट रही थी. आरोप है कि असित हाजरा ने महिला के मुंह पर कपड़ा रखकर जबरन उसे एक क्लब में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. किसी को बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ उसके साथ आगे भी दुष्कर्म करने की बात कही. पीड़ित महिला ने घर लौट कर अपने पति को इसकी जानकारी दी. उसके पति ने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान पवन गायेन को दी. सोमवार को सालिशी सभा में गांव के दिग्गजों ने आरोपी का साथ दिया. सालिशी सभा में पीड़ित परिवार को खामोश रहने के लिए कहा गया.

शर्म के मारे महिला ने घर लौटकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की. बाद में पूरे परिवार ने जाकर नंदीग्राम थाने में घटना की शिकायत की. इसके बाद से ही आरोपी फरार हो गया. आमदाबाद 1 पंचायत के प्रधान पवन गायेन ने सालिशी सभा को लेकर उठे आरोपों को खारिज किया और कहा कि प्राथमिक तौर पर आरोप गलत लगे इसलिए इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया. इधर महिला के पति ने कहा कि आरोपी पंचायत प्रधान का करीबी है इसलिए ऐसा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola