न्यू मार्केट : बैंक लुटेरों की तलाश में पुलिस

Updated at :03 Oct 2017 9:16 AM
विज्ञापन
न्यू मार्केट : बैंक लुटेरों की तलाश में पुलिस

कोलकाता: मध्य कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में एक सरकारी बैंक के वाॅल्ट से 29 लाख 82 हजार रुपये की लूट की जांच लालबाजार के डकैती व चोरी विभाग की टीम ने शुरू कर दी है. स्थानीय थाना की पुलिस भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. लालबाजार के वरिष्ठ जांच अधिकारियों […]

विज्ञापन
कोलकाता: मध्य कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में एक सरकारी बैंक के वाॅल्ट से 29 लाख 82 हजार रुपये की लूट की जांच लालबाजार के डकैती व चोरी विभाग की टीम ने शुरू कर दी है.

स्थानीय थाना की पुलिस भी अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है. लालबाजार के वरिष्ठ जांच अधिकारियों का कहना है कि मुखबिरों से खबर मिली है कि दुर्गा पूजा के समय बिहार से कोलकाता आयी एक टीम ने इस वारदात को अंजाम दिया है. दक्षिण 24 परगना के स्थानीय बदमाशों ने उनकी मदद की है.

इसके कारण पुलिस की एक टीम बिहार जाकर बदमाशों की तलाश में जुटी है. वहीं,दक्षिण 24 परगना की विभिन्न जगहों पर पुलिस छापेमारी कर स्थानीय मददगारों की तलाश शुरू कर दी है. इधर, सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों को भी आसपास के थानों में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द लुटेरे उनकी गिरफ्त में होंगे. बस उन्हें चिंता इसी बात की है कि ज्यादा देर होने से इतनी बड़ी रकम किसी गलत हाथ में पड़ गयी तो उसे बरामद करने में उन्हें फिर से समस्या होगी. ज्ञात हो कि दुर्गा पूजा की छुट्टी के दौरान न्यू मार्केट इलाके में एक सरकारी बैंक के वॉल्ट से 30 लाख रुपये लूटकर चार बदमाशों का गिरोह फरार हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola