उत्तर बंगाल : ममता का चुनावी दौरा आज से

Updated:
विज्ञापन

सिलीगुड़ी: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी उत्तर बंगाल का चुनावी दौरा शुक्रवार से शुरू करने जा रही हैं. अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शुक्रवार को ममता की जनसभा में उपस्थित रहेंगे. ममता पूरे दिन उत्तर दिनाजपुर जिले की विभिन्न जगहों पर चुनावी जनसभा करेंगी. पहली जनसभा दालखोला में होगी. उसके बाद इसलामपुर व चोपड़ा में आयोजित होगी. […]

विज्ञापन

सिलीगुड़ी: तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी उत्तर बंगाल का चुनावी दौरा शुक्रवार से शुरू करने जा रही हैं. अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती शुक्रवार को ममता की जनसभा में उपस्थित रहेंगे. ममता पूरे दिन उत्तर दिनाजपुर जिले की विभिन्न जगहों पर चुनावी जनसभा करेंगी. पहली जनसभा दालखोला में होगी. उसके बाद इसलामपुर व चोपड़ा में आयोजित होगी.

शनिवार को ममता बनर्जी अलीपुरद्धार, दिनहाटा व जलपाईगुड़ी जिले में जनसभा को संबोधित करेंगी. वहीं, रविवार की सुबह उनकी जनसभा दाजिर्लिंग मॉल में होगी.

उसी दिन शाम चार बजे सिलीगुड़ी के बाघाजतीन पार्क में ममता विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी. यह जानकारी गुरुवार तृणमूल कांग्रेस के दाजिर्लिंग जिला अध्यक्ष गौतम देव ने हिलकार्ट रोड स्थित पार्टी ऑफिस विधान भवन में संवाददाताओं को दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola