ममता ने फेसबुक पोस्ट के जरिये नरेंद्र मोदी पर किया पलटवार
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में ‘‘फर्जी पर्वितन’’ के भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के आरोप पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि मोदी के शासनकाल में गुजरात की विकास दर में गिरावट आयी है. ममता ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘गुजरात में नरेन्द्र मोदी द्वारा उनके काल […]
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल में ‘‘फर्जी पर्वितन’’ के भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी के आरोप पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज कहा कि मोदी के शासनकाल में गुजरात की विकास दर में गिरावट आयी है.
ममता ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘गुजरात में नरेन्द्र मोदी द्वारा उनके काल में विकास के बडे बडे दावों के विपरीत सच्चाई यह है कि गुजरात में विकास दर उनके दौर में वास्तव में घट गयी है.’’ उन्होंने लिखा है, ‘‘गुजरात की विकास दर 1980..1990 में 14.97 प्रतिशत और 1990..2000 में 12.77 प्रतिशत थी जो 2001.2011 में घटकर 9.82 प्रतिशत रह गयी.’’ मोदी ने सिलीगुडी में एक चुनावी रैली में कहा था, ‘‘बंगाल में जब सरकार बदली तो मुङो लगा कि विकास होगा. लेकिन कुछ नहीं हुआ. वे केवल वोट बैंक की राजनीति में लगे हुए हैं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










