सेवक के पास खाई में गिरी कार, एक परिवार के चार लोगों की मौत
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के निकट सेवक स्थित कालीबाड़ी के पास एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी. सभी भक्तिनगर थाना अंतर्गत सेवक रोड के पास सरकार पाड़ा के निवासी थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार में सवार लोग […]
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के निकट सेवक स्थित कालीबाड़ी के पास एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी. सभी भक्तिनगर थाना अंतर्गत सेवक रोड के पास सरकार पाड़ा के निवासी थे.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार में सवार लोग सेवक के काली मंदिर में पूजा कर सिलीगुड़ी लौट रहे थे. दोपहर लगभग ढाई बजे लौटते वक्त कालीबाड़ी के नजदीक पहुंचने पर सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को साइड देने के दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50-60 फीट नीचे खाई में गिर गयी. पुलिस का कहना है कि कार पर एक ही परिवार के चार व्यक्ति सवार थे. चारों की मौके पर ही मौत हो गयी.
मृतकों के नाम नरेश गोयल (44), पत्नी कुसुम गोयल (42), बेटा दीपक गोयल एवं नरेश गोयल की मां विमला गोयल हैं. दुर्घटनाग्रस्त कार को खाई से निकालने का कार्य जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










