सिलीगुड़ी में मोदी की जनसभा कल
सिलीगुड़ी: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल को सिलीगुड़ी के खपरैल में जनसभा को संबोधित करेंगे. नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं. वहीं जनसभा में हजारों लोगों के आने की संभावना जतायी जा रही है. इस खबर को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर […]
सिलीगुड़ी: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 10 अप्रैल को सिलीगुड़ी के खपरैल में जनसभा को संबोधित करेंगे. नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं.
वहीं जनसभा में हजारों लोगों के आने की संभावना जतायी जा रही है. इस खबर को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारी की जा रही है. सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं.
मालूम हो कि मोदी के आगमन को लेकर सोमवार को ही पुलिस व खुफिया एजेंसियों के साथ एक बैठक की गयी थी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुजरात से भी एक टीम सिलीगुड़ी पहुंची है, जो अपनी ओर से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










