5 परीक्षार्थी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जेइइ मेन में ब्लू टूथ के सहारे नकल सभी परीक्षार्थी बिहार के रहनेवाले सिलीगुड़ी के आठ स्कूलों में हुई जेइइ सिलीगुड़ी : गुरुंग बस्ती स्थित सिलीगुड़ी मॉडल हाइस्कूल में जेइइ मेन 2014 (ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन) के दौरान नकल करते पांच परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है. वे ब्लू टूथ के सहारे नकल कर रहे थे. ब्लू […]

विज्ञापन

जेइइ मेन में ब्लू टूथ के सहारे नकल

सभी परीक्षार्थी बिहार के रहनेवाले

सिलीगुड़ी के आठ स्कूलों में हुई जेइइ

सिलीगुड़ी : गुरुंग बस्ती स्थित सिलीगुड़ी मॉडल हाइस्कूल में जेइइ मेन 2014 (ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जामिनेशन) के दौरान नकल करते पांच परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है. वे ब्लू टूथ के सहारे नकल कर रहे थे. ब्लू टूथ पर उन्हें बिहार से प्रश्नों के उत्तर मिल रहे थे. प्रधान नगर थाना पुलिस ने पांचों परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार परीक्षार्थियों में समस्तीपुर के राहुल राज, सीतामढ़ी के गौतम कुमार, पटना के कमल दीप, रवि शंकर व विपिन कुमार शामिल हैं.

मॉडल हाइस्कूल में इतने छात्रों को नकल करते पकड़े जाने पर हड़कंप मच गया. इसकी जानकारी तुरंत परीक्षा बोर्ड को दे दी गयी. सिलीगुड़ी के आठ स्कूलों में रविवार को जेइइ मेन की परीक्षा हुई. इस घटना के बाद अन्य परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी. इस संबंध में सिलीगुड़ी के डीसीपी ओजी पाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola