पत्नी काे कॉलगर्ल बना कर लूटनेवाला गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2017 11:11 AM

विज्ञापन

कोलकाता. सॉल्टलेक के सुकांतनगर में 15 अगस्त को दो व्यवसायियों के हाथ-पांव बांध कर लूटने की घटना में पुलिस ने एक दंपती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. विधाननगर दक्षिण थाना पुलिस ने मामले में खोकन उर्फ लाल्टू, उसकी पत्नी सोनिया के साथ-साथ नौशाद खान व अशोक चौहान को गिरफ्तार किया है. चारों के […]

विज्ञापन
कोलकाता. सॉल्टलेक के सुकांतनगर में 15 अगस्त को दो व्यवसायियों के हाथ-पांव बांध कर लूटने की घटना में पुलिस ने एक दंपती सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. विधाननगर दक्षिण थाना पुलिस ने मामले में खोकन उर्फ लाल्टू, उसकी पत्नी सोनिया के साथ-साथ नौशाद खान व अशोक चौहान को गिरफ्तार किया है.

चारों के खिलाफ आइपीसी की धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों बिहार के मधुबनी के रहनेवाले दो व्यवसायियों हाथ-पांव बांध कर उनके साथ लूटपाच की गयी थी. पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि मुख्य आरोपी खोकन को दोनों व्यवसायी पहले से जानते थे. जब भी वह यहां आते थे, खोकन उनके लिए हर प्रकार की व्यवस्था करता था. 15 अगस्त को दोनों पहले मंगलाहाट गये और वहां से सॉल्टलेक के सुकांतनगर स्थित एक होटल में ले गये. जब उन लोगों को पता चला कि व्यवसायियों के पास काफी रुपये हैं तो खोकन ने उन लोगों को लूटने की साजिश रची.

खोकन ने अपनी पत्नी सोनिया को एक कॉल गर्ल के रूप में होटल में लाया और उसके बाद दोनों को दारू पिला कर बेहोश कर दिया और उनके पास से चार लाख रुपये, 10 भरी सोना के गहने व मोबाइल लूट लिये. दोनों व्यवसायियों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए इन लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola