एयर होस्टेस की मौत का रहस्य बरकरार, क्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का है मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2017 8:14 AM

विज्ञापन

कोलकाता: घटना के 24 घंटे गुजरने के बावजूद एयरहोस्टेस क्लारा की मौत पर रहस्य बरकरार है. हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक विभाग की एक टीम गुरुवार को उसके फ्लैट पहुंची और नमूना संग्रह किया. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पार्टी के वक्त वह शराब के नशे में थी या नहीं. […]

विज्ञापन

कोलकाता: घटना के 24 घंटे गुजरने के बावजूद एयरहोस्टेस क्लारा की मौत पर रहस्य बरकरार है. हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक विभाग की एक टीम गुरुवार को उसके फ्लैट पहुंची और नमूना संग्रह किया. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि पार्टी के वक्त वह शराब के नशे में थी या नहीं.

बता दें कि उसका शव फ्लैट के बाहर कुछ दूरी पर मिला़ यदि बॉलकनी से गिरकर उसकी मौत हुई रहती है तो उसका शव फ्लैट के पास ही मिलता. घटना के दौरान फ्लैट में मिले उसके दोनों मित्रों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है़ माना जा रहा है कि यह मामला त्रिकोणीय प्रेम का हो सकता है.

ज्ञात हो कि बुधवार सुबह केस्टोपुर इलाके में क्लारा का शव सड़क पर मिला. क्लारा ने मंगलवार को अपने फ्लैट में बर्थ-डे पार्टी दी थी. इसके बाद सुबह में उसका शव मिला.

गुरुवार को वहां पुलिस की टीम ने पहुंच कर घटना की बारीकी से जांच की. उन्होंने बॉलकनी से तकिया नीचे गिरा कर इस बात की जांच की कि अगर क्लारा वहां से गिरी होगी, तो उसका शव किस तरफ होना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola