पढ़ाई की जिद में गंवानी पड़ी जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2017 10:07 AM

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के दमदम थाना व अशोक नगर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटनाएं सामने आयी हैं. ससुरालवालों के सामने पढ़ाई की इच्छा जाहिर करना एक नवविवाहिता के लिए नागवार गुजरा. शादी के पांच महीने के अंदर ही उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पांच […]

विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के दमदम थाना व अशोक नगर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करनेवाली घटनाएं सामने आयी हैं. ससुरालवालों के सामने पढ़ाई की इच्छा जाहिर करना एक नवविवाहिता के लिए नागवार गुजरा. शादी के पांच महीने के अंदर ही उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, पांच महीने पहले दमदम की रहनेवाली श्रावंती मित्रा की शादी मध्यमग्राम निवासी विश्वदेव मित्रा से हुई थी. शादी के बाद श्रावंती ने ससुरालवालों से आगे पढ़ाई करने की बात कही, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. जब श्रावंती ने जिद की तो ससुरालवालों का अत्याचार उस पर और बढ़ गया.
गुरुवार सुबह श्रावंती की अस्वाभाविक मौत हो गयी. उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला. घटना के पहले श्रावंती ने अपनी दीदी को मैसेज में कहा था कि आज उसकी जेठानी ने उसे छूरी व चम्मच चला कर मारा है, हालांकि इसका उसके पास कोई सबूत नहीं है. उसके गले में भी चोट लगी है. इसके 24 घंटे के अंदर ही श्रावंती को उसके कमरे में फंदे से लटकता पाया गया.
श्रावंती के परिजनों ने ससुरालवालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने इस मामले में पति विश्वदेव मित्रा को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola