कानून को ठेंगा: 14 साल की नाबालिग से करने आया था शादी, 57 वर्षीय दूल्हा गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2017 10:00 AM

विज्ञापन

मालदा : नाबालिग लड़की से शादी करने के आरोप में पुलिस ने 57 वर्षीय एक व्यक्ति को शादी मंडप से गिरफ्तार किया है. आरोपी उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है. घटना के पीछे नारी तस्करी का मामला होने की आशंका पुलिस ने जतायी है. आरोपी का नाम असाक अली है. वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का […]

विज्ञापन
मालदा : नाबालिग लड़की से शादी करने के आरोप में पुलिस ने 57 वर्षीय एक व्यक्ति को शादी मंडप से गिरफ्तार किया है. आरोपी उत्तर प्रदेश का रहनेवाला है. घटना के पीछे नारी तस्करी का मामला होने की आशंका पुलिस ने जतायी है. आरोपी का नाम असाक अली है. वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहनेवाला है. बुधवार रात को मानिकचक थानांतर्गत नूरपुर ग्राम पंचायत के बरमपुर गांव से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. उसे मालदा अदालत में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर रखा गया है.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बरमपुर गांव के एक मजदूर परिवार ने अपनी 14 साल की बेटी को उत्तरप्रदेश के असाक अली को सौंप दिया था. असाक अली बड़ी धूमधाम से मालदा में ही नाबालिग लड़की से शादी कर रहा था. गांववालों ने किसी तरह का विरोध नहीं किया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली और पुलिस ने बरमपुर गांव पहुंच गयी. वहां पहुंच कर पुलिस ने देखा कि 57 साल के आदमी के साथ 14 साल की लड़की का विवाह रचाया जा रहा है.

पुलिस ने शादी के मंडप से ही दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग के परिवार का कहना है कि उनके घर में कई बेटियां हैं. गरीबी के कारण बच्चों को पालना-पोसना मुश्किल हो गया है. इसलिए उनलोगों ने एक बेटी को उस व्यक्ति के हाथों सौंपने का निर्णय लिया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले राजस्थान के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पूछताछ में युवकों से पता चला था कि ये लोग कम उम्र की लड़कियों को खरीद कर दूसरे राज्य में तस्करी कर देते थे. डीएसपी दिलीप हाजरा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola