तृणमूल का समर्थन करेगा जीएनएलएफ : गुरुंग
दार्जिलिंग : गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोरचा (जीएनएलएफ) तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर सकता है. यह कहना है मोरचा सुप्रीमो विमल गुरुंग का. श्री गुरुंग ने कहा कि तृणमूल का समर्थन करने के अलावा जीएनएलएफ सुप्रीमो सुभाष घीसिंग के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है. हालांकि सुभाष घीसिंग ने चुनाव को लेकर अपना मुंह नहीं खोला […]
दार्जिलिंग : गोरखा राष्ट्रीय मुक्ति मोरचा (जीएनएलएफ) तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर सकता है. यह कहना है मोरचा सुप्रीमो विमल गुरुंग का. श्री गुरुंग ने कहा कि तृणमूल का समर्थन करने के अलावा जीएनएलएफ सुप्रीमो सुभाष घीसिंग के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है. हालांकि सुभाष घीसिंग ने चुनाव को लेकर अपना मुंह नहीं खोला है. मालूम हो कि शनिवार को दार्जिलिंग नगरपालिका के वार्ड नंबर नौ में मोरचा की ओर से चुनावी सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें मोरचा प्रमुख विमल गुरुंग मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद थे.
दूसरी ओर, शनिवार को जिलापाल कार्यालय में चुनाव अधिकारी व जिलापाल पुनीत यादव ने सभी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं व उम्मीदवारों को लेकर एक बैठक की थी. बैठक के बाद संवाददाताओं से जिलापाल पुनीत यादव ने लोकसभा चुनाव की मतगणना दार्जिलिंग के गोरखा रंगमंच भवन में कराने का संकेत दिया. उन्होंने इस सिलसिले में चुनाव अधिकारियों को पत्र भेजे जाने की जानकारी दी. बैठक में पुलिस अधीक्षक अखिलेश चतुर्वेदी उपस्थित थे. इस दौरान दार्जिलिंग लोकसभा सीट के 13 उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न् का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










