राहुल व ममता मामले में डीएम ने सौंपी रिपोर्ट
कोलकाता: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ राज्य चुनाव आयोग के समक्ष आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. इस मामले में डीएम द्वारा आयोग को रिपोर्ट सौंपी गयी है. राज्य में सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य ने बताया कि रिपोर्ट की जांच राज्य […]
कोलकाता: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ राज्य चुनाव आयोग के समक्ष आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया गया है.
इस मामले में डीएम द्वारा आयोग को रिपोर्ट सौंपी गयी है. राज्य में सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य ने बताया कि रिपोर्ट की जांच राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी की निगरानी में की जा रही है.
क्या हैं आरोप : राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 25 मार्च को अलीपुरद्वार लोकसभा क्षेत्र के नागराकाटा में सभा के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया. वहीं, नदिया जिले के कृष्णनगर में चुनावी सभा के दौरान वाम मोरचा व भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में राज्य चुनाव आयोग के समक्ष मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज करायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










