इडी के सवालों में घिरे इकबाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2017 10:33 AM
विज्ञापन
कोलकाता: नारद स्टिंग मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (इडी) की टीम ने बुधवार को सॉल्टलेक के सीजीओ काम्प्लेक्स में कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर इकबाल अहमद से तकरीबन चार घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान उनका बयान भी रिकाॅर्ड किया गया. बुधवार दोपहर को वह सॉल्टलेक स्थित इडी दफ्तर […]
विज्ञापन
कोलकाता: नारद स्टिंग मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (इडी) की टीम ने बुधवार को सॉल्टलेक के सीजीओ काम्प्लेक्स में कोलकाता नगर निगम के डिप्टी मेयर इकबाल अहमद से तकरीबन चार घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान उनका बयान भी रिकाॅर्ड किया गया. बुधवार दोपहर को वह सॉल्टलेक स्थित इडी दफ्तर पहुंचे थे.
इडी सूत्रों के मुताबिक वहां सबसे पहले उन्हें नारद स्टिंग कांड का वीडियो दिखाया गया. इसके बाद उनसे पूछा गया कि वीडियो में रुपये का बंडल लेते उन्हें देखा गया था. ये रुपये उन्होंने क्यों लिये थे. इसके बदले उन्होंने कौन-सा काम किया था. नारद न्यूज के सीइओ मैथ्यू सैम्युअल से उन्हें किसने मिलवाया था. इसके पहले कहा गया था कि यह रुपये पार्टी फंड के लिए चंदे के रूप में लिये गये थे. इसका क्या सबूत उनके पास है. मैथ्यू को उन्होंने और किन-किन नेता व मंत्रियों से मिलवाया था. अधिकारियों का कहना है कि इडी के सभी सवालों को सुनने के बाद कुछ सवालों का जवाब काफी धीमे स्वर में कबाल अहमद ने अधिकारियों को दिये. लेकिन इसी बीच कुछ सवालों का जवाब याद नहीं, बाद में याद आये तो जवाब दे दूंगा. यह कहकर कुछ सवालों को वह टाल गये.
इडी अधिकारियों ने कुछ कागजात भी उनसे मांगे, जिसे जल्द भिजवा देने की बात उन्होंने दी. इडी अधिकारियों के तकरीबन दर्जन भर सवालों का जवाब देने के बाद इकबाल अहमद वहां से घर के लिए रवाना हो गये. इडी अधिकारियों का कहना है कि कुछ कागजात उनसे मांगे गये हैं. ये कागजात मिलने के बाद उसकी जांच करने पर जरूरत पड़ी, तो दोबारा उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










