बस से उतरते समय पूरे परिवार को ट्रक ने रौंदा, सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन मरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2017 10:32 AM
विज्ञापन
रायगंज. एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान चार साल का एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह हादसा उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना अंतर्गत आदालगछ इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बुधवार की सुबह हुआ. हादसे के शिकार के परिवार के […]
विज्ञापन
रायगंज. एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान चार साल का एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. यह हादसा उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना अंतर्गत आदालगछ इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बुधवार की सुबह हुआ. हादसे के शिकार के परिवार के मुखिया सुनील राय (45) पेशे से लॉरी चालक थे.
जानकारी के अनुसार, चोपड़ा के सुभाषनगर के निवासी सुनील राय अपनी पत्नी व दो बेटों को लेकर इसलामपुर के एक रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रहे थे. उसी समय आदालगछ इलाके में बस से उतरने के क्रम में इसलामपुर की ओर जा रहा एक ट्रक चारों को रौंदते हुए गुजर गया. सुनील राय, उनकी पत्नी शिवली राय (35) और उनके आठ साल का बेटे सुजय राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गंभीर हालत में चार साल के बेटे सुमित राय को इसलामपुर महकमा अस्पताल में भरती कराया गया है.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. साथ ही संबंधित ट्रक की तलाश की जा रही है. मृत शिवली राय के भाई बुबाइ भौमिक ने बताया कि जानकारी मिलने पर वे घटनास्थल पर पहुंचे तो यह हृदयविदारक दृश्य को देख हतप्रभ रह गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










