शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, प्रेमी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: 24 वर्षीय एक युवती को प्रेम के जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर उसके साथ एकाधिक बार दुष्कर्म करने के मामले में बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद रज्जी अहमद (26) है. वह हावड़ा के दासनगर थाना के बालटिकुड़ी का रहनेवाना […]

विज्ञापन

कोलकाता: 24 वर्षीय एक युवती को प्रेम के जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर उसके साथ एकाधिक बार दुष्कर्म करने के मामले में बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद रज्जी अहमद (26) है. वह हावड़ा के दासनगर थाना के बालटिकुड़ी का रहनेवाना है. गुरुवार को बैंकशॉल कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया.

घटना बड़ाबाजार इलाके के ब्रेबर्न रोड की है. पुलिस के मुताबिक ब्रेबर्न रोड इलाके के न्यू हावड़ा ब्रिज एप्रॉक्स रोड में फुटपाथ पर 24 वर्षीया एक युवती अपने परिवार के साथ रहती है. कुछ महीने पहले उत्तर 24 परगना के काकीनाड़ा से वह यहां आकर रह रही थी.

यहां रहकर वह लोगों के घरों में आया का काम करती है. पीड़िता का आरोप है कि वह जहां रहती है, उसी के पास मोहम्मद रज्जी प्लास्टिक का सामान फुटपाथ पर बेचता है. धीरे-धीरे वह उससे प्यार करने लगी. दोनों जल्द ही अच्छे मित्र भी हो गये. पुलिस को पीड़िता ने बताया कि इसी बीच दोनों ने विवाह करने का फैसला किया.

राजे उसके साथ विवाह करने की बात कर एकाधिक बार उससे शारीरिक संबंध बनाया. बुधवार को पीड़िता ने आरोपी को सात महीने गर्भवती होने की बात कह कर विवाह करने को कहा, जिससे वह मुकर गया. जिसके बाद इसकी शिकायत बड़ाबाजार थाने में दर्ज करायी गयी. मामले पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) व 420 (धोखेबाजी) के तहत शिकायत दर्ज कर बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola