1.76 करोड़ का गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2017 9:33 AM
कूचबिहार. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कोलकाता की टीम ने एसएसबी 17वीं बटालियन के साथ मिलकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 1.76 लाख रुपये है. यह जानकारी एनसीबी के जोनल डायरेक्टर दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने दी. उन्होंने बताया है कि कूचबिहार जिले के शीतलकुची थाना अंतर्गत माकपाला गांव में एनसीबी […]
उन्होंने बताया है कि कूचबिहार जिले के शीतलकुची थाना अंतर्गत माकपाला गांव में एनसीबी तथा एसएसबी की टीम ने अभियान चलाया. कुल तीन स्थानों पर छापामारी की गई और वहां से करीब 1754 किलो गांजा बरामद किया गया.
श्री श्रीवास्तव ने आगे बताया कि उसी गांव के रहने वाले विजय राय के घर से 30 किलो, आनंद मंडल के घर 800 किलो, अजीत कुमार सरकार के घर से 684 किलो तथा प्रदीप सरकार के घर से 240 किलो गांजा बरामद किया गया है. गांजे की खेती इसी गांव में की गई और दूसरे राज्यों में भेजने के लिए इसे यहां भंडार करके रखा गया था. इस सिलसिले में विजय राय तथा चांद राय नामक दो व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










