बंगाल में मतदाताओं के समक्ष हैं रोचक विकल्प

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के समक्ष अनुभवी राजनेताओं के अलावा फिल्म अभिनेताओं, फुटबाल खिलाड़ियों के साथ ही प्रसिद्ध गायकों में से लोकसभा के लिए अपना प्रतिनिधि चुनने का विकल्प है. लंबे समय से शेखी बघारते मंङो-मंझाए नेताओं के नीरस भाषण सुनते आ रहे मतदाताओं को इस बार राजनीतिक नौसिखिये के अपारंपरिक, सुरुचिपूर्ण भाषण काफी […]

विज्ञापन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के समक्ष अनुभवी राजनेताओं के अलावा फिल्म अभिनेताओं, फुटबाल खिलाड़ियों के साथ ही प्रसिद्ध गायकों में से लोकसभा के लिए अपना प्रतिनिधि चुनने का विकल्प है.

लंबे समय से शेखी बघारते मंङो-मंझाए नेताओं के नीरस भाषण सुनते आ रहे मतदाताओं को इस बार राजनीतिक नौसिखिये के अपारंपरिक, सुरुचिपूर्ण भाषण काफी लुभा रहे हैं. सुपरस्टार देव से लेकर मुनमुन सेन, भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान बाइचुंग भुटिया, संगीतकार बाप्पी लहरी और पीसी सरकार चुनाव मैदान हैं.

पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के घाटाल के निवासी सुमित अधिकारी का कहना है कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह फिल्म के जाने-माने कलाकार देव से मिल पायेगा. देव घटाल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. ऐसा ही कुछ जादूगर पी सी सरकार के साथ है जो कि बारासात से भाजपा के उम्मीदवार हैं.

बारासात के निवासी विजय चटर्जी ने कहा कि वे अपने पूरे बालकाल और यहां तक कि किशोरावस्था में भी जादूगर के बारे में सोचा करता था, वह मेरे बहुत नजदीक थे और मैंने उनसे हाथ भी मिलाया. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने देव को घटाल, मुनमुन सेन को बांकुड़ा और संध्या राय को मेदिनीपुर से उम्मीदवार बनाया है. शताब्दी राय और तापस पाल पार्टी के वर्तमान सांसद हैं जिन्हें उनके संसदीय क्षेत्रों वीरभूम और कृष्णनगर से उतारा गया है. वहीं भुटिया को दार्जिलिंग से जबकि फुटबॉल खिलाड़ी रहे प्रसून बनर्जी को हावड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola