मालदा में सडक दुर्घटनाओं में 12 लोगों की मौत, कई घायल

Updated:
विज्ञापन

मालदा (पश्चिम बंगाल): मालदा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर कल रात से अभी तक हुई दो दुर्घटनाओं में दो महिलाओं और तीन बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 48 लोग घायल हो गए हैं.पुलिस ने आज बताया कि राजमार्ग पर कलुआदीघी के पास आज दोपहर यात्रियों को ले जा रही […]

विज्ञापन

मालदा (पश्चिम बंगाल): मालदा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर कल रात से अभी तक हुई दो दुर्घटनाओं में दो महिलाओं और तीन बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 48 लोग घायल हो गए हैं.पुलिस ने आज बताया कि राजमार्ग पर कलुआदीघी के पास आज दोपहर यात्रियों को ले जा रही बस और लॉरी की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 33 लोग घायल हो गए.

दूसरी घटना में राजमार्ग पर ही मालदा के पास कल देर रात एक वाहन और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए.पुलिस ने बताया कि आज की घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य ने मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया. हादसे में घायल हुए 33 लोगों में से आठ की हालत गंभीर बतायी जा रही है.उन्होंने बताया कि आज दोपहर कलुआदीघी में राजमार्ग पर मालदा से चंचल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

पुलिस ने आज बताया कि कल रात वैष्णवनगर पुलिस थाना के निकट फरक्का जाने वाली गाडी एक लॉरी से टकरा गई जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई.17 घायलों में दो की आज सुबह मृत्यु हुई. घायलों को मालदा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में मीना मंडल (35), उनकी बेटी जूही (14) और बेटा सब्यसाची (12) शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola