सडक दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु

Updated:
विज्ञापन

मालदा : मालदा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर यात्रियों को ले जा रहे वाहन और ट्रक की टक्कर में चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए. मृतकों में एक व्यक्ति सहित एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे. पुलिस ने आज बताया कि कल रात वैष्णवनगर पुलिस थाना […]

विज्ञापन

मालदा : मालदा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर यात्रियों को ले जा रहे वाहन और ट्रक की टक्कर में चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए. मृतकों में एक व्यक्ति सहित एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे.

पुलिस ने आज बताया कि कल रात वैष्णवनगर पुलिस थाना के निकट फरक्का जाने वाली गाडी एक लॉरी से टकरा गई जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई.17 घायलों में दो की आज सुबह मृत्यु हुई. घायलों को मालदा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें पांच की हालत गंभीर बनी हुई है.पुलिस ने बताया कि मृतकों में मीना मंडल (35), उनकी बेटी जूही (14) और बेटा सव्यसाची (12) शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola