पश्चिम बंगाल का अभिन्न हिस्सा है दाजिर्लिंग : ममता
गोरुबाथन: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के बंटवारे के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए बुधवार को कहा कि दाजिर्लिंग बंगाल का अभिन्न हिस्सा है. उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) पर्वतीय क्षेत्र के विकास की परवाह किये बिना विभाजनकारी राजनीति का प्रयास कर रहा है. अहलुवालिया पर भी साधा निशानाममता ने तृणमूल कांग्रेस […]
गोरुबाथन: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के बंटवारे के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए बुधवार को कहा कि दाजिर्लिंग बंगाल का अभिन्न हिस्सा है. उन्होंने आरोप लगाया कि गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) पर्वतीय क्षेत्र के विकास की परवाह किये बिना विभाजनकारी राजनीति का प्रयास कर रहा है.
अहलुवालिया पर भी साधा निशाना
ममता ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की सभा में कहा : हम सभी क्षेत्रों और समुदायों के बीच एकता में विश्वास रखते हैं. हम बांटनेवाली राजनीति में यकीन नहीं रखते.
ऐसे कुछ लोग हैं, जो खुद के हितों को साधने के लिए विभाजनकारी राजनीति का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से वे राजा बन सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गोजमुमो विकास के बारे में परवाह किये बिना दिल्ली जाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहा है. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने गोजमुमो समर्थित भाजपा उम्मीदवार एसएस अहलूवालिया पर भी निशाना साधा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










