मोदी सबसे बेहतर विकल्प : जॉर्ज बेकर

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा: वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में देश की सत्ता संभालने के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ही एक मात्र विकल्प हैं. पूरे देश में मोदी को लेकर लोगों के बीच एक आम राय बन रही है. देश की जनता चाहती है कि नरेंद्र मोदी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री बने. मोदी की […]

विज्ञापन

हावड़ा: वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में देश की सत्ता संभालने के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ही एक मात्र विकल्प हैं. पूरे देश में मोदी को लेकर लोगों के बीच एक आम राय बन रही है. देश की जनता चाहती है कि नरेंद्र मोदी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री बने. मोदी की अगुवायी में देश में विकास व तरक्की का माहौल विकसित होगा. ये बातें हावड़ा सदर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जॉर्ज बेकर ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहीं.

वह शनिवार को बाली के मतवाला चौरास्ता के समीप आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. मौके पर श्री बेकर की धर्मपत्नी अर्पिता भी मौजूद रहीं.

कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष तुषार कांति दास, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष उमेश राय, भाजपा के जिला महासचिव देवांजन चटर्जी, रॉबिन भट्टाचार्य, बाली भाजपा के संयोजक जितेंद्र सोनी, योगेश सिंह मौजूद रहे.

सम्मेलन में उपस्थित भाजपा नेताओं ने आम जनता से मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा को समर्थन करने की अपील की. कार्यक्रम की सफलता में अनीश बंसल, पवन साहनी, मौसम जायसवाल, विवेक सिंह व नवीन अग्रवाल सक्रिय रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola