ePaper

Bengal Weather Forecast : अगले 48 घंटों में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की संभावना

Updated at : 11 May 2024 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : अगले 48 घंटों में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की संभावना

Bengal Weather Forecast : कोलकाता में भी दो से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी. मौसम विभाग ने आम जनता को आंधी-तूफान के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल के अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में भारी बारिश (Rain) की संभावना जताई गई है. शनिवार दोपहर मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन घंटों में कोलकाता, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में गरज के साथ बारिश होगी. इसके साथ हवा का झोंका भी चल सकता है.

आसमान में छाये हुए है बादल

शनिवार सुबह से ही कोलकाता के आसमान में बादल छाये हुए थे. कभी-कभी सूरज उग आ रहा है, लेकिन कुछ ही पलों में सूरज बादलों के पीछे छिप जा रहा है. देखा जा सकता है कि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान में बादल घने हो गए हैं. कोलकाता में येलो अलर्ट और उत्तर 24 परगना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

West Bengal : अरविंद केजरीवाल का दावा, अगर नरेन्द्र मोदी सत्ता में लौटे तो सबसे पहले ममता बनर्जी को भेजेंगे जेल

दो से तीन घंटे में कोलकाता में गरज के साथ बारिश होने की संभावना

मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार, कोलकाता में भी दो से तीन घंटे में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहेगी. मौसम विभाग ने आम जनता को आंधी-तूफान के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

Mamata Banerjee : कालबैसाखी की चपेट में आने से 12 की मौत, ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों को मदद का दिया आश्वासन

अगले सोमवार तक तूफानी बारिश रहेगी जारी

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता समेत राज्य के सभी हिस्सों में अगले सोमवार तक तूफानी बारिश जारी रहेगी. बारिश हल्की से मध्यम होगी. हालांकि, शनिवार को उत्तर 24 परगना में कालवैशाखी का पूर्वानुमान था. मौसम विभाग ने पहले कहा था कि उत्तर 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और नादिया में शनिवार को गरज के साथ बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Breaking News Live: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जयपुर में जारी है रोड शो

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola