ePaper

West Bengal : अरविंद केजरीवाल का दावा, अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो सबसे पहले ममता बनर्जी जाएंगी जेल

Updated at : 11 May 2024 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : अरविंद केजरीवाल का दावा, अगर भाजपा सत्ता में लौटी तो सबसे पहले ममता बनर्जी जाएंगी जेल

West Bengal : शनिवार को केजरीवाल ने कहा, 'अगर बीजेपी सत्ता में आई तो वह सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल देगी और देश की राजनीति को बर्बाद कर देगी. केजरीवाल ने कहा, अगर भाजपा इस बार सत्ता में वापस आती हैं, तो वे ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे सहित सभी विपक्षी नेताओं को जेल भेज देंगे.

विज्ञापन

West Bengal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटने के बाद भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर हमला बोला है. पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में लौटी, तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को भी जेल जाना होगा. उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी नेताओं को जेल में बंद कर दिया जाएगा.

ममता बनर्जी को भी नहीं छोड़ा जाएगा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केजरीवाल को शुक्रवार की शाम अस्थायी तौर पर जेल से रिहा हुए. इसके बाद उन्होंने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. केजरीवाल ने कहा, ”अगर बीजेपी सत्ता में लौटती है तो देश के सभी विपक्षी नेताओं को जेल जाना होगा. तमिलनाडु के एमके स्टालिन से लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तक को छोड़ा नहीं जाएगा.’

बीजेपी सत्ता में आई तो वह सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल देगी

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. इससे पहले ईडी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया था. शनिवार को केजरीवाल ने कहा, ‘अगर बीजेपी सत्ता में आई तो वह सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डाल देगी और देश की राजनीति को बर्बाद कर देगी.

भगवान की कृपा से आज मैं आपके सामने आया हूं : केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, अगर भाजपा इस बार सत्ता में वापस आती है, तो वे ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे सहित सभी विपक्षी नेताओं को जेल भेज देगी. हालांकि, केजरीवाल ने दावा किया कि भाजपा आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहती है. उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन भगवान की कृपा से मैं आज आपके सामने आया हूं.

Suvendu Adhikari : शुभेंदु अधिकारी ने कहा, लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पुलिस का कोई रोल नहीं

West Bengal : ममता बनर्जी ने कहा, चुनाव जीतने के लिए झूठ फैलाना भाजपा का ब्लूप्रिंट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola