ePaper

Mamata Banerjee : कालबैसाखी की चपेट में आने से 12 की मौत, ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों को मदद का दिया आश्वासन

Updated at : 07 May 2024 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : कालबैसाखी की चपेट में आने से 12 की मौत, ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों को मदद का दिया आश्वासन

Mamata Banerjee : सीएम ममता बनर्जी कुछ घंटों की बारिश में 12 लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि राज्य के आपदा प्रतिक्रिया बल पीड़ितों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में आये आंधी-तूफान के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी. इसकी वजह से पूर्व बर्दवान जिले में सबसे अधिक पांच लोगों की जानें गयी हैं. बताया गया है कि पूर्व बर्दवान जिले में सबसे अधिक पांच, पश्चिम मिदनापुर में दो व पुरुलिया जिले में दो लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा नदिया जिले में दीवार ढहने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दक्षिण 24 परगना में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी. कुछ घंटों की बारिश में 12 लोगों की मौत हुई है.

सीएम ममता बनर्जी ने दुख जताया

सीएम ममता बनर्जी कुछ घंटों की बारिश में 12 लोगों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि राज्य के आपदा प्रतिक्रिया बल पीड़ितों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. साथ ही पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि दिशा -निर्देशों के अनुसार सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, इस तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं है.

Lok Sabha Election 2024 : तृणमूल का गढ़ रहा है दक्षिण कोलकाता सीट, छह बार यहां से सांसद चुनी गयी हैं ममता बनर्जी

मंगलवार को भी राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना

इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार को भी राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पूर्वानुमान के मुताबिक, कोलकाता समेत हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा और झाड़ग्राम में आंधी-तूफान आने की संभावना है. 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर में भारी बारिश हो सकती है. बुधवार से शुक्रवार तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है.

Lok Sabha Election 2024 : शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, प्रधानमंत्री लें ममता बनर्जी से सीख, वह जो कहती हैं वह करती हैं

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola