Bengal Weather Forecast : कोलकाता में बारिश के साथ गिरे ओले, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Published by :Shinki Singh
Published at :09 May 2024 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता में  बारिश के साथ गिरे ओले, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Bengal Weather Forecast : दक्षिण बंगाल के कई जिलों में इस सप्ताह की शुरुआत में आंधी और बारिश होने से लोगों को पिछले कुछ समय से जारी चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली. बारिश से पहले इस मौसम में कोलकाता में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उससे लगे दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिले में गुरुवार दोपहर को गरज के साथ बारिश (Rain) और ओलावृष्टि हुई. मौसम विभाग ने कहा कि बांग्लादेश और पास के इलाके में चक्रवाती प्रवाह मौजूद होने तथा बंगाल की खाड़ी में अधिक नमी होने के कारण 12 मई तक पश्चिम बंगाल में आंधी, बारिश होने का अनुमान है. गौरतलब है कि लगातार बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

12 मई तक बंगाल में आंधी व बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता और पास के दक्षिण तथा उत्तर 24 परगना जिले में गरज के साथ बारिश हुई. शहर के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई. दक्षिण बंगाल के कई जिलों में इस सप्ताह की शुरुआत में आंधी और बारिश होने से लोगों को पिछले कुछ समय से जारी चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली. बारिश से पहले इस मौसम में कोलकाता में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का कटाक्ष, भाजपा ने बंगाल में छीन ली 26,000 शिक्षकों की नौकरी और अब पैसे देकर खरीद रहें है वोट

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका

मौसम कार्यालय ने कहा कि पूरे सप्ताह बारिश जारी रहेगी. फिलहाल, अगले शनिवार तक कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. शुक्रवार को बारिश बढ़ सकती है. उस दिन, अलीपुर ने फिर से कालबैसाखी की भविष्यवाणी की है. कोलकाता समेत सभी दक्षिणी जिलों में शुक्रवार को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. कुछ जिलों में भारी बारिश (7 से 11 सेमी) हो सकती है.

Amit Shah : अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर बोला हमला, संदेशखाली ‘स्टिंग’ ऑपरेशन मामले में दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola