Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का कटाक्ष, भाजपा ने बंगाल में छीन ली 26,000 शिक्षकों की नौकरी और अब पैसे देकर खरीद रहें है वोट

ममता बनर्जी.
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह से शाम तक झूठ बोलते रहते हैं. भाजपा सीएए और एनआरसी का इस्तेमाल करके लोगों को बाहर निकाल देगी.अगर मोदी फिर से सत्ता में आते हैं तो अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा.
Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को पैसे देकर उनके वोट खरीद रही है.तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार मिताली बाग के समर्थन में आरामबाग में रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट खरीदने के लिए लोगों को 5,000 रुपये, 10,000 रुपये और 15,000 रुपये तक दे रही है.उन्होंने कहा, इस समय के भाजपा नेता पुराने समय के माकपा वाले असामाजिक लोग जैसे ही हैं. यदि आप नहीं चाहते कि आतंक का राज कायम हो, तो भाजपा को वोट देने से बचें.
भाजपा ने बंगाल में 26,000 शिक्षकों की नौकरी छीन ली
ममता बनर्जी ने कहा कि यह चुनाव दिल्ली में सत्ता समीकरण बदलने के लिए है. दिल्ली में इस सत्ता समीकरण को बदलना होगा और बदलाव लाना होगा. भाजपा की बंगाल के लोगों को बदनाम करने की आदत है. उन्होंने कहा किस तरह संदेशखाली की महिलाओं को दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाने के लिए पैसे देकर उनका अपमान किया है.ममता बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 26,000 शिक्षकों की नौकरी छीन ली. लेकिन सच सामने आ गया है.
भाजपा सीएए और एनआरसी का इस्तेमाल करके लोगों को बाहर निकाल देगी
उच्चतम न्यायालय के कल के फैसले के बाद मैं वास्तव में संतुष्ट महसूस कर रही हूं कि कुछ समय के लिए नौकरियां बच गईं. ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह से शाम तक झूठ बोलते रहते हैं. भाजपा सीएए और एनआरसी का इस्तेमाल करके लोगों को बाहर निकाल देगी.अगर मोदी फिर से सत्ता में आते हैं तो अल्पसंख्यकों, आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा. मोदी कहते हैं कि हमारी पार्टी ने 100 दिन के काम का पैसा हड़प लिया. जबकि 100 दिन के काम के तहत राज्य सरकार ने 24 करोड़ रुपये बचाए.उन्होंने कहा,अगर इस बार मोदी जीत जाते हैं तो सबकुछ खत्म हो जाएगा और भविष्य में कोई चुनाव भी नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




