हल्द्वानी हिंसा पर बड़ा अपडेट, 4 दिन पहले ही इंटेलिजेंस ने किया था अलर्ट, विरोध प्रदर्शन की थी तैयारी

Meerut: Rapid Action Force (RAF) personnel deployed in a sensitive area, a day after violence in Uttarakhand's Haldwani over the demolition of an 'illegally built' madrasa, in Meerut, Friday, Feb. 9, 2024. (PTI Photo)(PTI02_09_2024_000221B)
Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा के बाद बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस ने घटना के पहले ही ऐसी किसी घटना को लेकर अलर्ट किया था. इंटेलिजेंस ने पहले ही आगाह कर दिया था कि हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन की पहले से तैयारी चल रही है.
Haldwani Violence: उत्तराखंड के हिंसाग्रस्त हल्द्वानी शहर के बाहरी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है लेकिन बनभूलपुरा क्षेत्र में यह लागू रहेगा जहां गुरुवार को एक अवैध मदरसा और धार्मिक स्थल तोड़े जाने के बाद भीड़ आगजनी और तोड़फोड़ की थी. हिंसा के बाद आज यानी शनिवार को शहर के बाहरी इलाकों की दुकानें खुली, लेकिन स्कूलों को फिलहाल बंद रखा गया है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन अभी हल्द्वानी में ही है. उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाके में लगातार गश्त की जा रही है. पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.
हिंसा मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन ने कहा कि गुरुवार की हिंसा में शामिल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामले को लेकर तीन एफआईआर दर्ज की गयी हैं. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने भी कहा कि अब तक तीन FIR दर्ज की गई हैं और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में बाकी आरोपियों की पहचान कर रही है. हम अब्दुल मलिक की तलाश कर रहे हैं, जो इस मामले में एक नामित आरोपी है. वहीं, पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं. एडीजी ने कहा कि बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू अभी लागू है. हालांकि, निवासियों को समय-समय पर आवश्यक सामान खरीदने की अनुमति दी जा रही है.
#WATCH उत्तराखंड: प्रह्लाद नारायण मीणा(एसएसपी नैनीताल) ने कहा, "अब तक तीन FIR दर्ज की गई हैं और 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी टीम मामले में बाकी आरोपियों की पहचान कर रही है। हम अब्दुल मलिक की तलाश कर रहे हैं, जो इस मामले में एक नामित आरोपी है…" pic.twitter.com/rzwqgX5Akg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2024
किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा- सीएम धामी
वहीं, हल्द्वानी घटना को लेकर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कानून तोड़ने के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे बख्शा नहीं जाएगा. दंगा करने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा. सीएम धामी ने कहा कि जल्द ही उन्हें एहसास होगा कि उन्होंने आग से खेलने की कोशिश की है. हम राज्य के विभिन्न हिस्सों से अतिक्रमण हटाने की कोशिश कर रहे हैं.
#WATCH | Almora: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "…Whoever is responsible for breaking the laws (Haldwani incident) will not be spared…The rioters will not be spared and soon they will realise that they have tried playing with fire…We are trying to remove… pic.twitter.com/arLLc1XjBn
— ANI (@ANI) February 10, 2024
वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बनभूलपुरा हिंसा से पहले ही इंटेलिजेंस ने अलर्ट किया था. रिपोर्ट के मुताबिक इंटेलिजेंस घटना के चार दिन पहले अलर्ट करते हुए हिंसा होने की आशंका जतायी थी. इंटेलिजेंस ने पूर्व सूचना देते हुए कहा था कि मदरसे और धार्मिक स्थल को हटाने की कार्रवाई को लेकर अब्दुल मालिक के साथ अन्य संगठन विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. गौरतलब है कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बीते गुरुवार को अवैध मदरसा तोड़े जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया था.
Also Read: लोकसभा चुनाव से पहले देश में लागू हो जाएगा CAA, अमित शाह ने कही यह बड़ी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










