सरकारी नौकरी लगते ही छोड़ा पति को, लव मैरिज के बाद मजदूरी करके पढ़ाया था पत्नी को
पति ने बताया कि वह परेशान है. धर्मपत्नी रिचा सोनी, जो अब लेखपाल बन चुकी है, उसे छोड़कर चली गई हैं. जानें आखिर क्या है पूरा मामला
एक युवक पत्नी से धोखा मिलने के बाद भटक रहा है. पति ने बताया कि उसका लव मैरिज हुआ था. पत्नी को पढ़ाने के लिए उसने मेहनत मजदूरी की, लेकिन जब वह लेखपाल बन गई तो उसने साथ छोड़ दिया. पत्नी के लिए वह पुलिस थाने भी पहुंचा लेकिन उसके हाथ अभी भी खाली हैं. बुधवार को पत्नी को लेखपाल के पद के लिए नियुक्ति पत्र मिल रहा था तो उसे वह ढूंढ़ते हुए पहुंचा लेकिन वह नहीं मिली. पीड़ित शख्स यूपी की झांसी की शहर कोतवाली अंतर्गत बाहर बाबा का अटा में रहने वाला बताया जा रहा है.
5 साल पहले दोनों की हुई थी मुलाकात
शख्स कारपेंटर का काम करता है. करीब 5 साल पहले झांसी के सत्यम कॉलोनी में रहने वाली रिचा से उसकी मुलाकात हुई थी. इसके बाद उन्होंने मंदिर में जाकर शादी कर ली. जिसके बाद दोनों हंसी-खुशी से रह रहे थे. रिचा ने उसे बताया था कि वह आगे पढ़ाई करना चाहती है. रिचा को पढ़ाने को लेकर वह इतना उत्सुक हो गया कि उसने मजदूरी शुरू कर दी. रिचा का सरकारी नौकरी लेखपाल में चयन हो गया जिसके बाद इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया. लेखपाल के पद पर चयन होने के बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई. तबसे लेकर अब तक वह लौटकर घर नहीं आई और पति उसकी खोज में लगा हुआ है.
Read Also : PCS Jyoti Maurya के खिलाफ नियुक्ति विभाग ने जांच की शुरू, प्रयागराज के कमिश्नर ने गठित की कमेटी, ये है मामला
मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और…
पति ने बताया कि वह 18 जनवरी से परेशान है. धर्मपत्नी रिचा सोनी, जो अब लेखपाल बन चुकी है, इसलिए उसे छोड़कर चली गई हैं. उसने कहा कि 5-6 साल पहले दोनों की उस समय मुलाकात हुई थी जब यह छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाती थी. मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई. इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बना लिया. शादी करने के बाद दोनों हंसी-खुशी से रहते थे, लेकिन कुछ विवाद के बाद वह अपने मायके चली गई थी. फैमिली कोर्ट में उसने सेक्शन 9 दायर किया. इसके बाद वह घर आई. जनवरी में रिचा का लेखपाल पद पर चयन हो गया. लेखपाल के पद पर चयन होने के बाद वह उसे छोड़कर चली गई. इसके बाद से दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










