IMD की चेतावनी, यूपी के इन जिलों में अगले चार दिन तक झुलसाएगी गर्मी, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिशि
यूपी का मौसम
UP Weather Alert: मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक लू चलने की आशंका जताई है. विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
UP Weather Alert: अगर आप यूपी में रहते हैं, तो अगले चार दिन तक आपको गर्मी से राहत वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया है, लेकन 21 जून से 24 जून तक कई शहरों में लू की स्थिति रहेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 21 जून से 24 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 20 जून को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 26 जून को भी कुछ इलाकों में बारिश और मेघगर्जन के आसार हैं. इसके अलावा बीच के पांच दिनों में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की बात कही गयी है.

यूपी में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए 20 से 24 जून तक लू (हीट वेव) का अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को गर्मी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पश्चिमी यूपी में फिलहाल किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लोगों को दोपहर के समय धूप और गर्म हवाओं से बचने की सलाह दी गई है.
पूर्वी यूपी को तड़पाएगी गर्मी
मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में भीषम गर्मी का अलर्ट जारी किया है. लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर में लू का कहर देखने को मिलेगा. इसके अलावा बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, बहराइच, उन्नाव, कानपुर, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर,अमेठी, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और बलिया में भी लू चलेगी. वहीं पूर्वी यूपी में फिलहाल 23 जून तक हीटवेव का कहर देखने को मिल सकता है. पूर्वी यूपी में 24 जून को बारिश होने के संकेत है. हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 20 जून दिन शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को ‘भगवान परशुराम’ बताकर किया जलाभिषेक, मनोज पांडेय बोले- ये सनातन का अपमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










