Yogi Adityanath: वाराणसी में गरजे आदित्यनाथ, कहा- कोई धर्म या भाषा देश से बड़ी नहीं हो सकती
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Sep 2024 4:38 PM
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बीजेपी सदस्या अभियान में जोरदार भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला.
Yogi Adityanath: वाराणसी में बीजेपी सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले देश फिर हम हैं. मत, मजहब, संप्रदाय, क्षेत्र भाषा कब है, जब देश हमारा सुरक्षित है. उन्होंने आगे कहा, कोई जाति, कोई वर्ग, कोई धर्म, कोई वर्ग या भाषा देश से बड़ी नहीं हो सकती. हम सभी को मिलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के सामने आने वाली चुनौतियों को दूर करना होगा.
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर बोला हमला
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने वाले आज फिर मुखौटे पहनकर देश को गुमराह कर रहे हैं. जो लोग सामाजिक न्याय के लिए समर्पित महापुरुषों का अपमान करते थे, वे वोट के लिए उनकी ‘आरती’ उतार रहे हैं. ये समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग हैं जिन्होंने वर्षों तक देश पर राज किया. कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने देश की कीमत पर राजनीति की. यही फर्क है, वे देश की कीमत पर राजनीति करते हैं और हम देश के लिए राजनीति करते हैं.
शिवाजी के लिए जूता मारो आंदोलन, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










