वाराणसी में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, काशी विद्यापीठ के गेट बंद, कई हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
गेट पर चढ़कर प्रदर्शन करते छात्र (AI सांकेतिक तस्वीर)

गेट पर चढ़कर प्रदर्शन करते छात्र (AI सांकेतिक तस्वीर)

UP News: वाराणसी में पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों ने कड़ा प्रदर्शन किया. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और बीएचयू परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया.

विज्ञापन

UP News: पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को वाराणसी में छात्र संगठनों और राजनीतिक दलों का प्रदर्शन तेज हो गया. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, बीएचयू और जिला मुख्यालय समेत कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए. सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया.

काशी विद्यापीठ और बीएचयू में कड़ी सुरक्षा

प्रदर्शन को देखते हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और बीएचयू परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. पांच थानों की पुलिस, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई. परिसर और आसपास के इलाकों की ड्रोन से निगरानी की गई, जबकि कई जगह बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया.

छात्रों और राजनीतिक दलों का विरोध प्रदर्शन

काशी विद्यापीठ के प्रशासनिक भवन के बाहर छात्रों का जमावड़ा रहा. छात्र पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. वहीं, युवा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अधिवक्ताओं ने भी जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों पर प्रदर्शन किया. इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.

जंजीर बांधकर पहुंचे कार्यकर्ता, सड़क पर लेटे सपा नेता

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हाथों में जंजीर बांधकर जिला मुख्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. गिरफ्तारी के दौरान एक सपा नेता सड़क पर लेट गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया. बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने भेज दिया.

पुलिस ने छात्रों से की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है. छात्रों को विश्वविद्यालय परिसर के भीतर ही शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने की सलाह दी गई है. उन्होंने कहा कि सड़क पर निकलकर प्रदर्शन करने की कोशिश करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read:कीर्तन के दिन बेटे ने की माता-पिता की हत्या, गाजियाबाद से दहलाने वाली कहानी


विज्ञापन
Khushboo Kumari

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola