Uttar Pradesh: शंकराचार्य ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की, कहा- NDA का अर्थ नरेंद्र दामोदर दास का अनुशासन

Updated:
विज्ञापन
Shankaracharya Vijayendra Saraswati

Shankaracharya Vijayendra Saraswati

Uttar Pradesh News: प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल का लोकार्पण किया.

विज्ञापन

Uttar Pradesh: शंकरा नेत्र अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर कांची काम कोटि पीठ के शंकराचार्य श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामी भी मौजूद थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि भगवान ने नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया है और उनके नेतृत्व वाली सरकार एनडीए का अर्थ नरेंद्र दामोदर दास का अनुशासन है.

शंकराचार्य ने NDA का दिया नया नाम

वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल के उद्घाटन के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा, नरेंद्र दामोदर दास मोदी के प्रति ईश्वर की कृपा है और इनकी सरकार ‘एनडीए’ (का मतलब) नरेंद्र दामोदर दास का अनुशासन है. उन्होंने कहा कि सरकार विश्व में एक आदर्श सरकार के रूप में सबके कल्याण के लिए सुन्दर कार्य कर रही है.

Also Read: PM Modi Gift: पीएम मोदी ने दीपावली से पहले यूपी को दिया 6100 करोड़ का तोहफा, देखें पिटारे में क्या है खास

प्रधानमंत्री आम लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझते हैं : शंकराचार्य

कांची के शंकराचार्य ने संस्कृत में अपने संबोधन की शुरुआत की और कहा, आज अच्छा पर्व काल है. इस पर्व काल में काशी में सबको विश्वनाथ जी अनुग्रह देते हैं. आज नेत्र उत्सव देखने का अवसर है और यह सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है जिसकी शुरुआत कोयंबटूर में हुई और अभी 17वें अस्पताल की शुरुआत हो रही है. उत्तर प्रदेश में दो अस्पताल वाराणसी और कानपुर में हैं. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, प्रधानमंत्री आम लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझते हैं और इसलिए वे उन्हें दूर करने की दिशा में काम करते हैं. शंकराचार्य ने कहा, एनडीए सरकार नागरिकों के लिए करुणा के साथ काम करती है. उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा, सरकार ने उस काल में किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया और सभी को भोजन उपलब्ध कराया.

शंकराचार्य ने जम्मू-कश्मीर चुनाव की भी सराहना की

शंकराचार्य ने जम्मू-कश्मीर में हाल में हुए विधानसभा चुनाव की भी सराहना की और कहा कि मोदी से उनका पुराना परिचय है. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि काशी के विकास के अभियान में आज एक नई कड़ी जुड़ी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola