Live Updates
PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की
Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन
PM Modi in Varanasi
PM Modi Varanasi Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंगलवार को पहली बार वाराणसी पहुंचे. किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करने के बाद गंगा आरती की.
विज्ञापन
पीएम मोदी सड़क मार्ग से जा रहे दशाश्वमेध घाट, काफिले पर बरसाए गए फूल
पीएम नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से दशाश्वमेध घाट के लिए रवाना हो गए हैं. काशी की जनता पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरे रास्ते पर खड़े हैं. काफिले पर फूलों की वर्षा की जा रही है. पीएम काल भैरव मंदिर जाएंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे.
किसान सम्मेलन से काशी विश्वनाथ के लिए पीएम मोदी रवाना
किसान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए रवाना हो गए हैं. वो काशी के कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद भी लेंगे. इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे.
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें