BHU को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल - ''अबकी बार, बेटी पर वार ''

बीएचयू में छेड़खानी का विरोध कर रहे छात्राओं पर लाठी चार्ज की घटना के बाद सोशल मीडिया पर बीएचय़ू टॉप ट्रेंड पर रहा. बीएचयू की घटना ने रोहित वेमुला, जेएनयू मामला की याद दिला दी. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की. वहीं कई लोगों ने विश्वविद्यालय प्रशासन व […]
बीएचयू में छेड़खानी का विरोध कर रहे छात्राओं पर लाठी चार्ज की घटना के बाद सोशल मीडिया पर बीएचय़ू टॉप ट्रेंड पर रहा. बीएचयू की घटना ने रोहित वेमुला, जेएनयू मामला की याद दिला दी. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की. वहीं कई लोगों ने विश्वविद्यालय प्रशासन व सरकार को लेकर सहानूभूति भी जतायी. देश के कोने – कोने से लोग ट्विटर के जरिये सवाल उठाने लगे। #अबकी_बार_बेटी_पर_वार और #unsafeBHU हैशटैग टॉप लिस्ट में ट्रेंड कर रहा है. 50 हजार से अधिक ट्वीट किए गए हैं. विश्वविद्यालय में सुरक्षा की मांग करती लड़कियों पर पुलिस लाठीचार्ज को लोग ‘बेटी पर वार’ बता रहे हैं.
ये रात बहुत भारी पड़ेगी सत्ता के अहंकार को,नवरात्र में दुर्गा की प्रतिरूप बेटियों पर सरकारी लाठियाँ?सांसद महोदय अपनी वापसी की घंटियाँ सुनो😡👎 https://t.co/dKnEOmeZpp
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) September 23, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




