ePaper

रामपुर के हेड कांस्टेबल ने युद्ध लड़ने की जताई इच्छा, शाम को हो गया तबादला

Updated at : 10 May 2025 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
रामपुर के हेड कांस्टेबल ने युद्ध लड़ने की जताई इच्छा, शाम को हो गया तबादला

UTTAR PRADESH: उत्तर प्रदेश के रामपुर से उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान चमन सिंह की वीडियो सुर्खियों पर है कई जगह उनकी वीडियो को देखने के बाद लोगों के बीच उनकी चर्चाएं हो रही हैं वीडियो के माध्यम से उन्होंने डीजीपी से इस युद्ध के दौरान सीमा पर जाकर लड़ाई लड़ने की इच्छा जाहिर की है जिसके बाद जवान का तबादला खीरी कर दिया गया.

विज्ञापन

UTTAR PRADESH: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के बीच रामपुर पुलिस में तैनात एक पुलिस के जवान ने सीमा पर जाकर देश के प्रति सेवा प्रदान करने की इच्छा जाहिर की है. हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है यह रामपुर पुलिस का जवान,डीजीपी को पत्र द्वारा सीमा पर जाने की इच्छा जाहिर करी है अनुरोध किया है कि उसे सीमा पर जाने का मौका दिया जाए. इस जवान का यह वीडियो काफी वायरल हो गया है. वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल चमन सिंह का तबादला खीरी कर दिया गया.

जवान चमन सिंह ने इक्छा जाहिर करते हुए बताया…

भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच रामपुर पुलिस के हेड कांस्टेबल चमन सिंह ने सीमा पर जाकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई है.उन्होंने वीडियो जारी कर डीजीपी को पत्र लिखकर युद्ध में शामिल होने की अनुमति मांगी है. वीडियो वायरल होने के बाद उनका तबादला खीरी कर दिया गया.रामपुर में तैनात जवान चमन सिंह अपनी इच्छा से युद्ध में भाग लेना चाहते हैं.उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कदम उठाया है, वह बहुत अच्छा कदम है. पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारे 26 लोगों को मारा है. उसके लिए यह जरूरी हो गया था कि भारत भी वापसी कार्रवाई करें. एयर स्ट्राइक सही समय पर हुई है. उन्होंने कहा कि हम युद्ध में भाग लेने को तैयार है.हम पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखक कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के युद्ध में अपनी स्वेच्छा से योगदान देना चाहते हैं. उन्होंने लिखते हुए कहा कि वह एसएलआर,इंसास और एके-47 चलाने में सक्षम है. इस कारण उनको अनुमति प्रदान की जाए.

वीडियो वायरल होने के बाद इस हेड कांस्टेबल का तबादला भी कर दिया गया है. एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि हेड कांस्टेबल चमन सिंह की तबादले की प्रक्रिया पहले ही चल रही थी. तबादला आदेश अब आया है फिलहाल उनको अब रिलीव किया जा रहा है.

विज्ञापन
Abhishek Singh

लेखक के बारे में

By Abhishek Singh

Abhishek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola